The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करवा चौथ की पूजा में किस धातु का करवा करें इस्तेमाल? जानें किस धातु का है अधिक महत्व, पीतल, चांदी या तांबा?
[ad_1]
पीतल धातु को शुद्ध और पवित्र माना जाता है.पूजा में पीतल के बर्तनों का उपयोग भी किया जा सकता है.
Karva Chauth 2024 : सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़े और महत्वपूर्ण व्रतों में से एक करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर, रविवार को रखा जा रहा है. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं और इसके लिए महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद यह व्रत पूरा करती हैं. मान्यता है कि, इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. आपको बता दें कि, करवा चौथ के व्रत में पूजा के लिए करवा का उपयोग किया जाता है, जो कि बाजार में कई धातुओं से बना मिलता है. ऐसे में आपके लिए किस धातु से बने करवे का उपयोग करना चाहिए. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
1. पीतल का करवा
इस धातु को शुद्ध और पवित्र माना जाता है और किसी भी प्रकार की पूजा में पीतल के बर्तनों का उपयोग भी किया जा सकता है. मान्यता है कि, पीतल के बर्तनों में रखा जल शुद्ध होता है. वहीं जब आप पीतल के करवे का उपयोग चंद्रमा का अर्ध्य देने में करती हैं तो इसको लेकर कहा जाता है कि इसका जल चंद्रमा की किरणों को सोखता है. वहीं जब यह जल आप ग्रहण करती हैं तो इससे आपके पति की उम्र लंबी होती है.
यह भी पढ़ें – विवाहित महिलाएं क्यों पहनती हैं बिछिया? क्या है इसे पहनने के नियम, ज्योतिषाचार्य से जानें
2. चांदी का करवा
इस धातु को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. साथ ही चांदी को चंद्रमा की धातु भी कहा जाता है, जो मन को शांत रखने में मददगार है. ऐसे में जब आप चांदी से बने करवे में जल रखती हैं तो यह और भी पवित्र और शीतल हो जाता है. वहीं इस पर जब चंद्रमा की किरणें पड़ती हैं तो इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है.
यह भी पढ़ें – विपरीत परिस्थिति में कौन सा पाठ करना है लाभदायक, यहां जानें 8 बड़ी समस्याओं से जुड़े समाधान
3. तांबा का करवा
आपने पूजा में तांबे का लोटा, थाली और अन्य बर्तन अपने घर में देखे होंगे क्योंकि, इस धातु को शुद्धता और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए आप जब करवा चौथ की व्रत पूजा में तांबे से बने करवे का उपयोग करती हैं तो यह शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि, तांबे के करवे से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं.
टैग: ज्योतिष, Dharma Aastha, Karva Chauth, धर्म
पहले प्रकाशित : 19 अक्टूबर, 2024, 12:15 अपराह्न IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






