ओरी ने ‘चिप्स के पैकेट’ पर खर्च किए 1.5 लाख, एयरपोर्ट पर किया फ्लॉन्ट, देखें VIDEO

ओरी ने ‘चिप्स के पैकेट’ पर खर्च किए 1.5 लाख, एयरपोर्ट पर किया फ्लॉन्ट, देखें VIDEO

[ad_1]

ओर्री के हैंड बैग की कीमत: फैशन का यह दौर अतरंगी स्टाइल के लिए जाना जाने लगा है. कोई भी चीज का फैशन कभी भी ट्रेंड बन सकता है. फैशन पर लोग खर्च भी खूब करते हैं, लेकिन क्या आप एक चिप्स के पैकेट के लिए 1.55 लाख रुपये खर्च करेंगे? अगर आपके भी ओरी जैसे शौक होंगे तो आप भी इस पर खर्च करने में चुकेंगे नहीं. बॉलीवुड स्टार्स के क्लोस बॉन्ड बनाने वाले और सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ओरी को जब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो उनके हाथ में लग्जरी फैशन ब्रांड Balenciaga का बैग था, जो दिखने में चिप्स बैग जैसा लग रहा था.

ओरी के अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट ने सबको कंफ्यूज कर दिया. उन्होंने फ्लेवर चीज़ प्याज वाले डिजाइन का Balenciaga बैग को कैरी किया हुआ था. इस हैंडबैग को देख कई लोग धोखा खा चुके हैं, यह चिप्स नहीं ओरी का हैंडबैग था. ओरी ने इस शानदार आई-कैंडी हैंडबैग को कैजुअल स्ट्रीटवियर लुक के साथ वियर किया था. उन्होंने अपनी ब्लैक ग्राफिक टी और घुटने तक की लंबाई वाली सफेद चौड़ी टांगों वाली शॉर्ट्स पहनी थी. इस कैजुअल लुक के साथ, बैग अधिक ध्यान खींचने वाला था.

[ad_2]