The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
एडिलेड टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11: राहुल की बैटिंग पोजिशन तय नहीं, रोहित-गिल वापसी करेंगे; स्पिनर का सिलेक्शन बड़ा सवाल
[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट शुक्रवार, 6 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। यह एक डे-नाइट मैच है, जो एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जाएगा। पहला टेस्ट जीतने के बावजूद भारत अपनी प्लेइंग-11 में ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा बदलाव करेगा।
कप्तान रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल ने इंजरी से रिकवरी कर ली है। दोनों ही प्लेयर दूसरा टेस्ट खेलेंगे। स्पिन और पेस ऑलराउंडर के रूप में किसे मौका मिलेगा, इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल सका है। स्टोरी में जानिए दूसरे टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11…
रोहित-शुभमन किसकी जगह लेंगे रोहित शर्मा और शुभमन गिल प्लेइंग-11 के परमानेंट मेंबर्स हैं। दोनों देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की जगह लेंगे। पहले टेस्ट में पडिक्कल नंबर-3 और जुरेल नंबर-6 पर उतरे थे। दूसरे टेस्ट में शुभमन नंबर-3 पर खेल सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं रोहित यशस्वी जायसवाल ओपनिंग ही करेंगे, लेकिन केएल राहुल ने नई गेंद के सामने पहले टेस्ट में बेहतरीन बैटिंग कर टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दीं। उनकी पारियों के बाद कप्तान रोहित के मिडिल ऑर्डर में खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। PM-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी रोहित मिडिल ऑर्डर में उतरे थे, जबकि राहुल ने ओपनिंग की थी। एक दिन पहले राहुल ने कहा कि वे किसी भी पोजिशन पर बैटिंग कर सकते हैं।
यशस्वी के साथ राहुल के ओपनिंग करने की संभावनाएं ज्यादा हैं। रोहित नंबर-5 पर उतर सकते हैं। नंबर-4 पर विराट कोहली और नंबर-6 पर ऋषभ पंत होंगे। नंबर-7 पर अब ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी उतर सकते हैं। वे पहले टेस्ट में नंबर-8 पर उतरे थे।

एक ही स्पिनर को मौका मिलेगा पर्थ में भारत के इकलौते स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर थे, हालांकि उन्हें ज्यादा बैटिंग का मौका नहीं मिल सका था। एडिलेड में रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड बेहतरीन है, उन्होंने यहां 3 टेस्ट में 16 विकेट लिए हैं। जिनमें 4 बार पारी में 3 या उससे ज्यादा विकेट शामिल हैं। पिछले दौरे पर उन्होंने स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा था। वे नेट प्रैक्टिस के दौरान भी बहुत देर तक बॉलिंग करते नजर आए।
अगर टीम मैनेजमेंट ने पिछले रिकॉर्ड पर गौर किया तो अश्विन का खेलना तय है। वे बैटिंग भी कर लेते हैं। अश्विन के अलावा, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के विकल्प हैं। जिस भी प्लेयर को मौका मिलेगा, वह नंबर-8 पर बैटिंग करेगा।

हर्षित-आकाश में तीसरे पेसर की जंग पहले टेस्ट में ट्रैविस हेड को बोल्ड करने वाले हर्षित राणा ने प्रैक्टिस मैच में प्रभावित किया। इसलिए उनके खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। नेट प्रैक्टिस में आकाश दीप ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की, दोनों ही प्लेयर्स में तीसरे पेसर कौन होगा, इस पर सवाल है। उप कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पहले 2 पेसर्स होंगे।

ग्राफिक में देखिए भारत की पॉसिबल-11

ऑस्ट्रेलिया एक बदलाव करने को मजबूर टीम इंडिया जहां 2 से 3 बदलाव करने वाली है, वहीं कंगारू टीम पहला टेस्ट हारकर भी एक ही बदलाव करेगी। वह भी मजबूरी में। पहले टेस्ट में 2 से कम की इकोनॉमी से रन खर्च करने वाले जोश हेजलवुड इंजर्ड हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिलेगा। प्लेइंग-11 में इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं होगा।
BGT-2024 में 6 नवंबर से एडिलेट टेस्ट होगा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 नवंबर से एडिलेड में खेला जाना है। यह इस सीरीज का इकलौता डे-नाइट टेस्ट है। पिछले दौरे पर भारतीय टीम 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। ऐसे में इस बार एडिलेट टेस्ट ट्रेंड कर रहा है। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स…

सोर्स- गूगल ट्रेंड
————————————————
BGT से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
केएल राहुल बोले- किसी भी बैटिंग ऑर्डर पर खेल सकता हूं

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एडिलेड टेस्ट से बुधवार, 4 नवंबर को कहा है कि वे किसी भी बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनसे फेवरेट बैटिंग पोजिशन पर सवाल हुआ था। राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करते हुए 26, 77 रनों की पारियां खेलीं थी। उन्होंने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के साथ 201 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की थी। कप्तान की वापसी के बाद राहुल की बैटिंग पोजिशन पर सस्पेंस हैं। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





