The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
एआर रहमान-सायरा बानो क्यों ले रहे हैं तलाक? छलका सिंगर का दर्द, बच्चों ने भी किया रिएक्ट
[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो तलाक ले रहे हैं. सिनेमा जगत से ये हैरान करने वाली खबर आई, जिसको सुनने के बाद पहले लोगों के लगा कि ये फेक न्यूज है, लेकिन जैसे-जैसे कपल और उनके बच्चों के रिएक्शन आने लगे, तो लोगों को दुखी मन से मानना पड़ा कि हां ये खबर सच है. शादी के 29 साल बाद एआर रहमान और सायरा बानो ने रिश्ता को खत्म करने के फैसला किया है. दोनों के बीच कुछ सालों से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का ये फैसला किया. सायरा बानो की वकील के मुताबिक, कई सालों तक शादी के बंधन में रहने के बाद मानसिक तनाव के चलते दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का यह मुश्किल फैसला लिया है. एआर रहमान ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है.
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी को 29 साल हो चुके हैं. ऐसे में कपल के अलग होने के ऐलान ने फैंस को हैरान कर दिया है. एआर रहमान ने 1995 में सायरा बानो से अरेंज मैरिज की थी. शादी के बाद 3 बच्चे भी हुए, लेकिन जिंदगी में एक दर्दनाक मोड आया और अलग होने का फैसला कपल को करना पड़ा.
क्यों हो रहे हैं अलग?
सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने अपनी क्लाइंट की ओर से बयान देते हुए ऐलान किया, ‘कई सालों की शादी के बाद, मिसेज सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का यह मुश्किल फैसला लिया है. यह फैसला उनके रिश्तों में बहुत ज्यादा तनाव आने की वजह से लिया गया है. बेहिसाब प्यार के बावजूद दोनों ने पाया कि इस तनाव ने उनके बीच एक बड़ा गैप क्रिएट किया है’.
सायरा की पब्लिक से अपील
‘सायरा ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन्होंने ये फैसला अपने रिश्ते में मौजूद दर्द और पीड़ा के चलते लिया है. सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय में पब्लिक से प्राइवेसी और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं.’
एआर रहमान का झलका दर्द
वहीं, एआर रहमान ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा- ‘हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है. टूटे हुए दिलों के वजन से ईश्वर का सिंहासन भी हिल सकता है. फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले. हमारे दोस्तों, इस नाजुक दौर से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद.’
एआर रहमान का पोस्ट.
एआर रहमान की बेटियों के बयान
एआर रहमान के तीन बच्चे हैं. जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बयान देकर लोगों से इस मुश्किल वक्त में उन्हें प्राइवेसी दिए जाने की बात कही है. रहमान की बेटी रहीमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- मुझे बहुत खुशी होगी अगर इस मामले को पूरी रिस्पेक्ट और प्राइवेसी के साथ ट्रीट किया जाए. बात को समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया. वहीं, खतीजा ने इस पूरे मामले पर कहा- ‘हम आप सभी से विनती करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमारी निजता का सम्मान करें. हमें समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’
टैग: एआर रहमान
पहले प्रकाशित : 20 नवंबर, 2024, 08:03 IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






