इगा स्वियातेक को यूएस ओपन 2022 का ताज, जाबूर को हरा तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता

इगा स्वियातेक को यूएस ओपन 2022 का ताज, जाबूर को हरा तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता

[ad_1]

नई दिल्ली. पोलैंड की 21 साल की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी स्वियातेक ने विंबलडन की उप विजेता ओन्स जाबूर को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से हराया. स्वियातेक का यह तीसरा करियर ग्रैंड स्लैम खिताब है. स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन से पहले दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है. 5वीं वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय जाबूर 1968 से शुरू हुए पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी खिलाड़ी थीं. विंबलडन के बाद वह अमेरिकी ओपन का भी खिताब जीतने से चूक गईं.

विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी जाबूर को हराने के बाद स्वियातेक ने कहा, ‘‘मुझे इससे अधिक की उम्मीद नहीं थी विशेषकर इस टूर्नामेंट से पहले मुझे जिस तरह के चुनौतीपूर्ण समय से गुजरना पड़ा था.’’ उन्होंने कहा,‘‘ निश्चित तौर पर यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यह न्यूयॉर्क है. यहां काफी शोर होता है. मुझे वास्तव में खुद पर गर्व है कि मैं मानसिक रूप से इन चीजों से निपटने में सफल रही.’’

जाबूर की तरह स्वियातेक भी खेल मनोचिकित्सक के साथ यहां आई थी. पहला सेट आसानी से जीतने के बाद दूसरे सेट में स्वियातेक के पास 6-5 पर पहला चैंपियनशिप प्वाइंट था. जाबूर की सर्विस से पहले स्वियातेक ने रैकेट बदला जो कि इस मुकाम पर अजीब सा लगा. जब खेल शुरू हुआ तो स्वियातेक बैकहैंड चूक गई और इससे उबर नहीं पाई. जाबूर ने अपनी सर्विस बचाकर सेट को टाई ब्रेकर तक खींच दिया.



[ad_2]