‘इंडस्ट्री के बच्चे इधर-उधर क्या देख रहा’, SRK ने विक्की कौशल पर कसा तंज- ‘मैं आउटसाइडर हूं, नेपो किड नहीं’

‘इंडस्ट्री के बच्चे इधर-उधर क्या देख रहा’, SRK ने विक्की कौशल पर कसा तंज- ‘मैं आउटसाइडर हूं, नेपो किड नहीं’

[ad_1]

नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में अबु धबी में आईफा अवॉर्ड्स (2024) को होस्ट किया. उन्होंने विक्की कौशल के साथ मिलकर मंच को संभाला और एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती-मजाक की. दोनों सितारों ने मिलकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. अवॉर्ड सेरेमनी के एक सेगमेंट के दौरान विक्की कौशल ने शाहरुख की टांग खींचने की कोशिश की, तो किंग खान ने उन्हें मजाक-मजाक में नेपो किड कह दिया था.

आईफा 2024 में शाहरुख खान ने मजाक में कहा कि वह ‘एवेंजर्स’, ‘स्पाइडरमैन’ और ‘जुरासिक पार्क’ जैसी फिल्मो को ठुकरा चुके हैं. फिर विक्की कौशल ने उनसे फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘द गॉडफादर’ को सवाल किया. उन्होंने पूछा कि कोपोला साहब भी द गॉडफादर लेकर पहले मन्नत ही आए होंगे? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, ‘कोपोला ने बहुत चक्कर लगाया. लेकिन मैंने उसे बोल दिया कि मुझे गॉडफादर की जरूरत नहीं है. मैं आउटसाइडर हूं, न कि नेपो किड (विक्की कौशल की तरफ इशारा करते हुए). इडस्ट्री के बच्चे इधर-उधर क्या देख रहा है?’. मालूम हो कि विक्की कौशल पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं.

[ad_2]