The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
आदर जैन ने गोवा में मंगेतर अलेखा से रचाई शादी: क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई शादी में शामिल हुए कपूर खानदान के सदस्य, सामने आईं तस्वीरें
[ad_1]
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
करीना, करिश्मा और रणबीर के कजिन आदर जैन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर अलेखा से शादी कर ली है। कपल की शादी गोवा में हुई थी, जिसमें उनके चंद दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई इस शादी की झलक अब सामने आ चुकी है। करिश्मा कपूर, नीतू कपूर इस शादी का हिस्सा बनीं।
देखिए आदर जैन और अलेखा की शादी की तस्वीरें-





आदर जैन की कजिन करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से आदर जैन और अलेखा की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कपल की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, सिर्फ प्यार।

वहीं नीतू सिंह ने भी आदर जैन की शादी से फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में कपूर खानदान से करिश्मा कपूर, रीमा जैन, ऋतु नंदा, अरमान जैन उनकी पत्नी अनीसा जैन, नीतू कपूर नजर आए हैं।

बताते चलें कि आदर जैन का 23 नवंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से रोका हुआ था। कपल के रोका सेरेमनी की तस्वीरें सुर्खियों में थीं। इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर ने अपनी भाबी की आरती उतारकर उनका स्वागत किया था।

आदर जैन और अलेखा के साथ मस्ती करती दिखीं करीना।

रणबीर ने अलेखा को टीका लगाया।

अलेखा को टीका लगातीं करिश्मा कपूर।

फैमिली मेंबर्स के साथ ग्रुप सेल्फी लेते हुए करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और आदर जैन।

रोका सेरेमनी में पूरे परिवार ने एक साथ फोटो क्लिक कराई।

मंगेतर अलेखा के साथ पोज देते आदर जैन।
तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को अलेखा आडवाणी के साथ पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलेखा का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मेरी जिंदगी की रोशनी।
राज कपूर के नाती हैं आदर जैन
आदर रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन दिवंगत राज कपूर की बेटी हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के नाते उनका रुझान भी हमेशा फिल्मों की तरफ रहा और एक्टिंग की ही करियर ऑप्शन के तौर पर चुना।
आदर ने 2017 में कैदी बैंड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो फिल्म मोगुल और हैलो चार्ली में दिखे। हालांकि आदर की तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





