अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही, जब खुशी से झूम उठीं रेखा, सीधी पहुंचीं जया के पास, गले लगाकर कह दी ऐसी बात

अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही, जब खुशी से झूम उठीं रेखा, सीधी पहुंचीं जया के पास, गले लगाकर कह दी ऐसी बात

[ad_1]

नई दिल्ली. रेखा और जया बच्चन को एक साथ एक फ्रेम में देखना फैंस के लिए सपने से कम नहीं है. जया बच्चन जहां अपने कड़े व्यवहार और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वहीं, रेखा अपनी खूबसूरती के साथ सौम्यता को लेकर महफिल लूट लेती हैं. रेखा और जया के बीच के विवाद से दुनिया वाकिफ है. जब दुनिया रेखा और अमिताभ के बारे में बातें बना रही थीं तब जया ने मजबूती के साथ अपने परिवार के साथ खड़े होने का फैसला किया और इन सारी गॉसिप्स पर उसी बेबाकी के साथ फुल स्टॉप लगाया. ये उस दौर की बात है, जब रेखा और अमिताभ साथ में खूब फिल्में कर रहे थे.

रेखा, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन कई पार्टीज और इवेंन्ट्स का हिस्सा होते हैं. लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि ये तिगड़ी साथ में नजर आए. साल 2015 में कुछ ऐसा हुआ था, जिसको देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था.

जब एक साथ नजर आईं रेखा-जया
अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के प्यार के किस्से दुनिया में जगजाहिर हैं. लेकिन इस किस्सों पर अमिताभ ने हमेशा चुप्पी साधी रखी. अमिताभ बच्चन, रेखा और जया सालों पहले फिल्म ‘सिलसिला’ में साथ नजर आए थे. फिल्म हिट हुई थी और तीनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म के बाद बिग बी और रेखा ने फिर कभी स्क्रीन दोबारा शेयर नहीं किया. लेकिन, सालों बाद एक ऐसा पल आया था, जिसमें रेखा और जया को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस शॉक्ड हो गए.

9 साल पहले लोगों ने देखा था करिश्मा
ये किस्सा साल 2015 का है. दरअसल, एक अवॉर्ड शो में बिग बी, जया और रेखा तीनों शामिल हुए थे. इस दौरान एक ऐसा पल आया, जिसमें रेखा दौड़कर जया के पास आईं और उन्हें गले से लगा लिया. हैरानी की बात ये है कि इसके पीछे की वजह भी अमिताभ ही थे. दरअसल, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड शो 2015 में अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इस दौरान स्टेज से सुभाष घई ने बिग बी का नाम अनाउंस किया.

पहली नज़र में मुझे लगा कि यह संपादित किया गया था
द्वाराu/Chai_Lijiye मेंबॉलीब्लाइंड्सएनगॉसिप

[ad_2]