अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ की होगी शुरुआत: महानिदेशालय एन सी सी नई दिल्ली के महानिदेशक ले.जनरल गुरबीरपाल सिंह दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, जयपुर में कैडेट्स से करेंगे मुलाकात – Jaipur News

अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ की होगी शुरुआत:  महानिदेशालय एन सी सी नई दिल्ली के महानिदेशक ले.जनरल गुरबीरपाल सिंह दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, जयपुर में कैडेट्स से करेंगे मुलाकात – Jaipur News

[ad_1]

एन सी सी निदेशालय राजस्थान के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि एन सी सी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह, परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल(AVSM), विशिष्ट सेवा मेडल(VSM) 9 जुलाई से 10 जुलाई 2024 राजस्था

.

महानिदेशक ने सन 1987 में पैराशूट रेजीमेंट में कमीशन लिया। वे डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ,उच्च कमान पाठ्यक्रम तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक है पूर्व में नागालैण्ड ,सियाचिन ग्लेशियर में कंपनी कमांडर रहे हैं तथा उन्होंने कश्मीर और यूनिफिल (UNIFIL)मे एक विशेष फोर्स बटालियन की कमान संभाली और नियंत्रण रेखा पर भी इंफैन्ट्री डिवीजन के कमांडर रहे है उन्होंने मिलिट्री ऑपरेशन निदेशालय में भी कार्य किया है और पूर्व में स्वयं भी एन सी सी कैडेट रह चुके हैं।महानिदेशक को 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM)से सम्मानित किया गया।

महानिदेशक ले. जनरल गुरबीरपाल को 9 जुलाई 2024 को एन सी सी राजस्थान निदेशालय का निरीक्षण करेगे। इस अवसर पर जयपुर ग्रुप के कैडेट्स द्वारा “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया जाएगा। महानिदेशक ने प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आग्रहित अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ की शुरुआत को आगे बढ़ते हुए एन सी सी निदेशालय परिसर में पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे तथा इस अभियान को राजस्थान मे तेजी से आगे बढ़ाने के लिए एन सी सी कैडेट्स को प्रेरित करेंगे और प्रेस से रूबरू होंगे। महानिदेशक ले.जनरल गुरबीरपाल जयपुर, जोधपुर,उदयपुर एवं कोटा ग्रुप के ग्रुप कमांडरो, राजस्थान एन सी सी निदेशालय के उच्चाधिकारियों एवं स्टाफ से मुलाकात करेंगे। महानिदेशक को उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा द्वारा राजस्थान एन सी सी में चल रही आर्मी,एयर और नेवी विंग की एन सी सी प्रशिक्षण गतिविधियों एवं ट्रेनिंग शिविर संबंधित गतिविधियों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्राप्त उपलब्धियां के बारे में अवगत कराया जाएगा।

[ad_2]