अगर दिखाई दें ये लक्षण तो समझ जाएं लगी है बुरी नजर, इस उपाय से होगा हर दोष दूर

अगर दिखाई दें ये लक्षण तो समझ जाएं लगी है बुरी नजर, इस उपाय से होगा हर दोष दूर

[ad_1]

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2025, 16:25 IST

Nazar Dosh Upay: नजर दोष एक नकारात्मक ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति, घर या व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है. इसके कारण जीवन में रुकावटें, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. नजर दोष के कई लक्षण होते हैं, ज…और पढ़ें

बुरी नजर के उपाय

हाइलाइट्स

  • नजर दोष नकारात्मक ऊर्जा है जो व्यक्ति, घर या व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है.
  • नजर दोष के लक्षण: बार-बार बीमार पड़ना, आर्थिक नुकसान, घर में अशांति.
  • नजर दोष दूर करने के उपाय: गंगाजल छिड़कें, सेंधा नमक से पोंछा लगाएं.

Nazar Utarne Ke Upay: नजर लगना एक ऐसी नकारात्मक ऊर्जा है जो व्यक्ति, घर या व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है. यह एक अदृश्य बाधा की तरह काम करती है जो आपकी सफलता को रोक सकती है, सेहत बिगाड़ सकती है और घर में अशांति ला सकती है. अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई आपकी उन्नति से ईर्ष्या करता है या नकारात्मक भावना रखता है, तो उनकी नजर आपके लिए बाधा बन जाती है.

नजर दोष के कई प्रकार होते हैं- कभी यह घर पर असर डालती है, कभी व्यक्ति पर, और कभी व्यवसाय पर. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी बता रहे हैं कि नजर दोष के लक्षण क्या होते हैं, यह कैसे पहचाना जा सकता है और इसे दूर करने के आसान उपाय कौन-कौन से हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कामधेनु की मूर्ति घर में रखने के जान लें फायदे, धन की कभी नहीं रहेगी कमी, सुख-समृद्धि का रहेगा वास

कैसे पहचानें कि नजर लगी है?
अगर किसी व्यक्ति को नजर लगी है, तो उसके जीवन में अचानक से रुकावटें आनी शुरू हो जाती हैं. कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं-

  • व्यक्ति को बार-बार बीमारियां घेर लेती हैं और डॉक्टर भी सही कारण नहीं बता पाते.
  • मेहनत के बावजूद काम में सफलता नहीं मिलती और निराशा बढ़ने लगती है.
  • बेवजह तनाव, चिड़चिड़ापन और मन में उदासी बनी रहती है.
  • छोटे बच्चे अचानक बहुत रोने लगते हैं और रात में डरकर उठते हैं.
  • नजर अगर घर को लगी हो तो रिश्तों में टकराव, झगड़े और घर में भारीपन महसूस होता है.
  • कारोबार में अचानक गिरावट, ग्राहक कम होना, या आर्थिक नुकसान होना भी नजर दोष के संकेत हैं.

घर को नजर लगने पर क्या करें?
अगर आपके घर को नजर लगी है तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ सकता है. इसे दूर करने के लिए नजर निवारक पोटली बनाएं. एक सफेद कपड़े में थोड़ा सा गेहूं, सेंधा नमक और समुद्री नमक डालकर पोटली बनाएं. इसे घर के किसी कोने में लटका दें जहां यह ज्यादा दिखाई न दे. यह हर तीन महीने में बदलते रहें.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: चैन की नींद पाने के लिए इस मंत्र का करें जाप, कभी नहीं आएंगे बुरे सपने, रातभर आराम से सोएंगे

मुख्य द्वार पर गंगाजल छिड़कें: घर की ग्रहणी रोज सुबह और शाम मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करे और यह उपाय लगातार 40 दिन तक करें.

सेंधा नमक से पोंछा लगाएं: हर शनिवार घर में सेंधा नमक मिले पानी से पोछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

रसोई में कपूर जलाएं: रोज रात को रसोई साफ करने के बाद भीमसेनी कपूर जलाएं इससे घर की ऊर्जा शुद्ध होती है.

काम-धंधे और नौकरी को नजर लगने पर उपाय: कारोबार को नजर लग गई है या नौकरी में लगातार दिक्कतें आ रही हैं तो ये उपाय करें-

  • दुकान या ऑफिस के चारों कोनों में फिटकरी रखें और महीने में एक बार इसे बदल दें.
  • मुख्य द्वार पर फिटकरी का पाउडर फैलाएं और हर महीने स्वास्तिक का चिह्न बनाएं.
  • पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति रखें और रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शनिवार को 250 ग्राम काले उड़द लेकर फर्श पर फैलाएं और अगले दिन इसे समेटकर किसी सुनसान स्थान पर फेंक दें.

अगर खुद को नजर लगी हो तो क्या करें?: अगर आपको लग रहा है कि खुद पर नजर दोष है, तो इन उपायों को अपनाएं-

  • सरसों के दाने लेकर ग्यारह बार अपने सिर से घुमा कर किसी चौराहे पर फेंक दें.
  • सप्ताह में एक बार नमक और सरसों के दानों से नजर उतारें और बहते पानी में प्रवाहित कर दें.
  • बच्चों को नजर से बचाने के लिए कच्चे दूध से नजर उतारें और इसे किसी कुत्ते को पिला दें.

नजर दोष हटने के बाद आप पाएंगे कि आपका जीवन पहले से बेहतर हो रहा है मानसिक शांति बनी हुई है, और कामकाज में तरक्की हो रही है.

होमैस्ट्रो

अगर दिखाई दें ये लक्षण तो समझ जाएं लगी है बुरी नजर, इस उपाय से होगा हर दोष दूर

[ad_2]