सरकारी नौकरी: DFCCIL में 642 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा

सरकारी नौकरी:  DFCCIL में 642 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा

[ad_1]

  • कोई समाचार नहीं
  • आजीविका
  • DFCCIL 642 पदों की भर्ती करता है; आवेदन के लिए अंतिम तिथि आज है, वेतन 1.5 लाख से अधिक है

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के लिए 642 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 16 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dfccil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • एमटीएस : 10वीं पास, एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट
  • एग्जीक्यूटिव : संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • जूनियर मैनेजर : सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएस/एमबीए (फाइनेंस)/पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंस

फीस :

  • जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव : 1000 रुपए
  • एमटीएस : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर : नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया:

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस):

  • सीबीटी 1 और सीबीटी 2
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • इवैल्यूएशन टेस्ट

जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव :

  • सीबीटी 1 और सीबीटी 2
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

आयु सीमा : 18 – 33 साल

सैलरी :

  • एमटीएस : 16,000 – 45,000 रुपए प्रतिमाह
  • एग्जीक्यूटिव : 30,000 – 1,20,000 रुपए प्रतिमाह
  • जूनियर मैनेजर : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट dfccil.com पर जाएं।
  • भर्ती से संंबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करके मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • फीस जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 2500 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी; एज लिमिट 37 साल, 10वीं पास करें अप्लाई

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के अलग-अलग स्थानों पर होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

भारतीय डाक विभाग में 21,413 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 3 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़े

खबरें और भी हैं…

[ad_2]