वेकेशन के बीच, छलका मलाइका अरोड़ा का दर्द, समंदर को देखते ही याद आया लॉन्ग रिलेशनशिप शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

वेकेशन के बीच, छलका मलाइका अरोड़ा का दर्द, समंदर को देखते ही याद आया लॉन्ग रिलेशनशिप शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड अबाउट कपल हैं. बीते कुछ समय से इस कपल के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि बीते कई साल से डेट कर रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अलग हो चुके हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से भी मलाइका अरोड़ा नदारद थीं. इन सबके बीच एक्ट्रेस इन दिनों समंदर किनारे छुट्टियां मना रही हैं और अपनी वेकेशन फोटोज के साथ ही उन्होंने रिलेशनशिप पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है.

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वेकेशन की कई फोटोज साझा की हैं. इन फोटोज के साथ ही एक्ट्रेस ने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट साझा किया है. उनके पोस्ट में लिखा है, ‘जिंदगी का सबसे लंबा रिलेशनशिप आपका आपकी बॉडी, हार्ट और माइंड के साथ होगा. उन्हें अच्छे से ट्रीट कीजिए’.

एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर ये अटकलें तेज हो गई हैं कि उनका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है. मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को फैंस अर्जुन कपूर संग उनके रिश्ते में आई दूरियों से जोड़कर देख रहे हैं.

बता दें, इन दिनों मलाइका अरोड़ा समंदर किनारे वेकेशन मना रही हैं. एक्ट्रेस अक्सर अर्जुन कपूर संग वेकेशन पर जाती थीं, लेकिन इस बार उनकी फोटोज में अर्जुन कपूर नजर नहीं आए.

टैग: अर्जुन कपूर, अर्जुन मलायका, मलायका अरोड़ा

[ad_2]