पार्टनर को देना है गिफ्ट? यहां मिल रहे यूनिक सामान, नक्काशी ऐसी कि दिल छू लेगी

पार्टनर को देना है गिफ्ट? यहां मिल रहे यूनिक सामान, नक्काशी ऐसी कि दिल छू लेगी

[ad_1]

एजेंसी:News18 झारखंड

आखरी अपडेट:10 फरवरी, 2025, 22:10 IST

Wooden Gift Items: गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित हस्त शिल्प मेला में लकड़ी के बने आकर्षक आइटम बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. यहां गिटार, हार्ट, मूर्तियां, रिंग और स्टैंड समेत 50 से अधिक आइटम मिल रहे हैं, जिनकी की…और पढ़ें

एक्स

लकड़ी की वस्तु

हाइलाइट्स

  • गिरिडीह में हस्त शिल्प मेला आयोजित हुआ.
  • लकड़ी के आइटम बेचने बिहार से आए पंकज तिवारी.
  • मेले में लकड़ी के गिटार, हार्ट, मूर्तियां मिल रही हैं.

गिरिडीह. गिरिडीह के झंडा मैदान में हस्त शिल्प मेला का आयोजन किया गया है. यहां कई राज्य के लोग आए हैं और अपने राज्य का सामन बेच रहे हैं. वहीं कुछ बेहतरीन के स्टॉल देखने को मिल रहा है. ऐसे में एक ऐसा स्टॉल देखने को मिल रहा है जो लोगों को अपनी ओर खींच मिल रहा है. इस दुकान पर लकड़ी के बने आइटम देखने को मिल रहे हैं. इसमें गिटार, हार्ट, मूर्तियां सहित कई आइटम हैं.

लकड़ी के आइटम बेचने बिहार के सिवान से आए हैं. ये हस्त शिल्प मेला 25 फरवरी तक चलेगा. ऐसे में यहां लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. यहां आपको लकड़ी के बने रिंग और स्टैंड मिल रहे हैं जिसकी कीमत 40 रुपए से शुरू है वहीं रिंग में दो नाम के लिए 60 रुपए देने होंगे. वहीं स्टैंड की कीमत 100 रुपए, 125 रुपए है. वहीं राम नाम लिखें हुए कि कीमत 150 रुपए है. इसके साथ ही हार्ट शेप, गिटार, माउस और कई अन्य जानवर बने हुवे हैं. ऐसे में ये लोगों के बीच पॉपुलर ही रहा है. वहीं आप इस वेलेंटाइन पर एक यादगार के रूप में अपने पार्टनर को भी गिफ्ट कर सकते हैं.

दुकानदार ने बताया
लोकल18 से बात करते हुए दुकान के मालिक पंकज तिवारी ने बताया कि वो बिहार से लकड़ियों के बने आइटम बेचने आए हैं. उन्होंने कहा कि लकड़ी के बने समान वो बाजार से खरीदते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास 50 से अधिक तरह के आइटम मौजूद है. वहीं इनकी कीमत 40 रूपये से लेकर 250 रुपए तक की है. इसमें आप गिफ्ट देने के लिए भी खरीद सकते हैं. इसके साथ ही आप रिंग में अपना या अपने चाहने वाले का नाम लिखवा सकते हैं. इसकी कीमत 1 नाम के लिए 40 रूपये वहीं 2 नाम के लिए 60 रुपए देने होंगे. ये स्टॉल सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है.

होमेलिफ़ेस्टाइल

पार्टनर को देना है गिफ्ट? यहां मिल रहे यूनिक सामान, नक्काशी ऐसी कि दिल छू लेगी

[ad_2]