झुंझुनूं की खुशी चौधरी ने सीएमए परीक्षा में हासिल की 38वीं रैंक

झुंझुनूं की खुशी चौधरी ने सीएमए परीक्षा में हासिल की 38वीं  रैंक

[ad_1]

रविन्द्र कुमार/ झुंझुनूं: द इंस्टीट्यूट आफ कोस्ट मैनेजमेन्ट आफ इंडिया के द्वारा आयोजित कोस्ट मैनेजमेन्ट अकाउंटेंट परीक्षा का परिणाम घोषित हो चूका है. इस राष्ट्रीय स्तरीय की परीक्षा में राजस्थान की बेटी ने आल इंडिया में अंडर 50 में रैंक हासिल की है. पूरे शहर में ख़ुशी का माहौल है. झुंझुनूं के चिड़ावा कस्बे में रहने वाली खुशी चौधरी ने पहले ही प्रयास में सीएमए की परीक्षा ना केवल पास की है बल्कि आल इंडिया पर 38वीं रैंक हासिल कर गौरवान्वित किया है. खुशी चौधरी के इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है. दादा हरिशचंद्र चौधरी, पिता आशीष चौधरी और मम्मी रेखा चौधरी ने खुशी का मुंह मीठा करवाया और उपलब्धि पर खुशी जाहिर की.

इस मौके पर खुशी चौधरी ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे पढती थी. इस दौरान मोबाइल को यूज नहीं किया, जब पढाई के लिए जरूरत होती तो मोबाइल का यूज करती या फिर कभी कभार कुछ मोटिवेशनल वीडियो देखने के लिए लेती थी. लक्ष्य पर नजर रखी, उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का सब से बड़ा कारण उन के द्वारा लगातार तैयारी में जुटा रहना रहा. यही कारण है कि सफलता मिली है. खुशी ने युवाओं और बच्चों से कहा है कि वे भी मोबाइल का यूज सिर्फ काम के लिए करें. अत्यधिक यूज उनकी पढाई और लक्ष्य, दोनों में अड़चन पैदा कर सकता है.

खुशी के पिता आशीष चौधरी ने बताया कि खुशी ने सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है. वो हमेशा अपना लक्ष्य तय कर के पढ़ाई किया करती थी. उन्होंने कहा कि उसने अपने नाम के अनुरूप काम किया है. खुशी ने नाम के अनुसार पूरी परिवार में खुशियां दी हैं.

पहले प्रकाशित : 24 अगस्त 2024, 9:29 अपराह्न IST

[ad_2]