The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: BECIL में 10वीं पास के लिए है 403 वैकेंसी; पटना हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए मौका
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- BECIL में 10वीं पास के लिए 403 पद खाली, पटना हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए मौका
3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप स्टोरी में बात IISER IAT 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड और CBSE बोर्ड के सप्लीमेंट्री एग्जाम की करेंगे। करेंट अफेयर्स में बताएंगे मानवाधिकार आयोग की नई कार्यकारी अध्यक्ष बारे में। टॉप जॉब्स में जानकारी BECIL और पटना हाईकोर्ट में निकली वैकेंसीज की।
करेंट अफेयर्स
1. NHAI ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी की
3 जून को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया। देशभर के सभी टोल टैक्स की दरों में औसतन 5% की बढ़ोतरी की गई है। टोल टैक्स में यह बदलाव सालाना होलसेल प्राइस इंडेक्स (CPI) पर बेस्ड है, जो टोल हाईवे यूजर फीस को प्रभावित करता है। नेशनल हाईवे में होल सेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर टोल टैक्स के रेट बढ़ाए जाते हैं।
2. विजया भारती सयानी NHRC की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं
3 जून को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC में विजया भारती सयानी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की जगह ली, जो 1 जून को रिटायर हुए थे। विजया भारती सयानी NHRC में सदस्य के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने 28 दिसंबर 2023 में NHRC जॉइन किया था।

विजया भारती सयानी की नियुक्ति मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 7(1) के तहत हुई है।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. पटना हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती
पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए फीस का भुगतान 2 जुलाई तक किया जा सकता है। ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन बिहार के पटना, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर शहरों में किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- इंग्लिश विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
- कंप्यूटर में 6 महीने का डिप्लोमा।
आयु सीमा :
- अनरिजर्व्ड, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 37 साल
- अनरिजर्व्ड, ईडब्ल्यूएस (महिला) : 40 साल
- बीसी, ईबीसी : 40 साल
- एससी, एसटी : 42 साल
- अनरिजर्व्ड : 47 साल
2. BECIL में 403 पदों पर निकली भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड यानी BECIL ने टेक्निकल असिस्टेंट, डीईओ, एमटीएस, ड्राइवर, रेडियोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ईमेल- techquery11@gmail.com पर या 0120- 4177860 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
उम्मीदवारों ने पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
आयु सीमा :
21 से 40 साल के बीच।
सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. IISER IAT 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी
IISER IAT 2024 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। यह एग्जाम 9 जून को होगा। इसके जरिए देश में IISERs यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में 4 साल के बैचलर्स ऑफ साइंस और 5 साल के BS MS डुअल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2. 15 जुलाई को होगा CBSE 10वीं-12वीं का सप्लीमेंट्री एग्जाम
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कैंडिडेट्स 15 जून तक cbse.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह एग्जाम 15 जुलाई से आयोजित किए जाएंगे।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





