घर की छत से शुरू करें सालाना 10 लाख तक की कमाई का सिलसिला

घर की छत से शुरू करें सालाना 10 लाख तक की कमाई का सिलसिला

[ad_1]

पश्चिम चम्पारण. अक्सर घरों में गमले में एक सुंदर सा पौधा आपको दिखता होगा. ये देखने में जितना सुंदर है उसे लगाना उतना ही आसान. इसे एडेनियम कहते हैं. ये मुख्य रूप से सजावटी और एरोमेटिक पौधे के रूप में देखा जाता है. यह मूल रूप से अफ्रीका और अरब देशों का पौधा है. जिसे साधारणतः रेगिस्तानी गुलाब या डेजर्ट रोज के नाम से जाना जाता है. इसका

बिहार सहित भारत के कई राज्यों में एडेनियम को अब सिर्फ घरों और बालकनियों की शोभा बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि व्यापार के दृष्टिकोण से भी उपयोग में लाया जा रहा है. यह एक ऐसा पौधा है जिसके व्यापार में आपको लागत की तुलना में कम से कम 10 गुना और अधिकतम 20 गुना तक लाभ हो सकता है. यदि कोई व्यक्ति इसकी फार्मिंग करता है, तो एक साल में क़रीब 10 लाख रुपए तक की आमदनी बड़ी आसानी से कर सकता है.

एडेनियम के फायदे
एडेनियम ओबेसम प्रजाति का पौधा है. इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियां ठीक करने में किया जाता है. इसे रेगिस्तानी गुलाब या डेजर्ट रोज भी कहते हैं. इसके पौधे का पेस्ट ज्यादातर ओमानी संस्कृति में यौन समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है.

20 रुपए में 20 गुना फायदा
ज़िले के बनकट मुसहरी गांव निवासी, बागवानी विशेषज्ञ रविकांत पांडे बताते हैं एडेनियम एक ऐसा पौधा है,जो बंजर बलुई मिट्टी में बेहद कम पानी में भी हो सकता है. आश्चर्य की बात यह है कि यह पौधा अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान तक बर्दाश्त कर सकता है. इसकी फार्मिंग में न तो ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. महज़ 15 से 20 रुपए खर्च में एडेनियम का एक पौधा बिक्री के लिए तैयार हो जाता है, इसे बड़ी आसानी से 150 से 400 रुपये तक के मूल्य पर बेचा जा सकता है.

घर की छत से करें शुरुआत
रविकांत कहते हैं कोई भी व्यक्ति इसकी फार्मिंग सिर्फ 4 से 5 हजार रुपए की लागत से कर सकता है. अच्छी बात यह है कि आप इसकी शुरुआत घर की छत से भी कर सकते हैं. इसके पौधे मुख्य रूप से बीज या तने से तैयार होते हैं. नर्सरी तैयार करने के लिए अंकुर के मूल वृंत्त पर ग्राफ्टिंग भी की जाती है.

ऐसे उगाएं पौधा
एडेनियम को गमले में उगाना बेहद आसान होता है. इसे ज्यादा गहराई वाले गमले में न लगाकर कम गहराई वाली ट्रे पॉट या गमले में लगाना चाहिए. ध्यान देने वाली बात यह है कि पौधे में या इसके आस पास गमले के नीचे पानी का जमाव न हो. बीज से पौधा उगाने के लिए बड़े गमले में बीज बो दें और उन्हें धूप में रखें और नियमित रूप से पानी दें. बीज से पौधा उगने में कुछ समय लग सकता है.

एडेनियन जहरीला पौधा
रेगिस्तानी गुलाब के पौधे का रस जहरीला होता है. इसलिए इसके पौधे से बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखना चाहिए. इसके पौधे को तैयार करते समय दस्ताने पहनना चाहिए ताकि इसका रस नुकसान न पहुंचा पाए. इसे आंखों में जाने से भी बचाएं.

(Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंगशुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों/दर्शकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों/दर्शकों तक महज सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी. Local 18 इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है.))

टैग: चंपारण समाचार, औषधीय खेती

[ad_2]