The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 24 सितंबर: पीएम मोदी ने ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया, केवीएस मणियन प्रभावी फेडरल बैंक के नए CEO बने
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- पीएम मोदी ने ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया, केवीएस मणियन तत्काल प्रभाव से फेडरल बैंक के नए सीईओ बने
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वित्त मंत्री सीतारमण 24 से 28 सितंबर के दौरान उज्बेकिस्तान में AIIB वार्षिक बैठक में भाग लेंगी। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कैबिनेट के 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं, पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘जगदगुरु संतश्रेष्ठ तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किया जाएगा।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. वित्त मंत्री सीतारमण उज्बेकिस्तान में AIIB वार्षिक बैठक में भाग लेंगी : केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 24 से 28 सितंबर, 2024 के दौरान उज्बेकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वो 25 और 26 सितंबर को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 9वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगी।

एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की 9वीं वार्षिक बैठक उज्बेकिस्तान के समरकंद में होगी।
- इसके अलावा वो उज्बेकिस्तान, कतर, चीन के अपने समकक्षों और AIIB अध्यक्ष के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी।
- AIIB की वार्षिक बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री AIIB के भारतीय गवर्नर के रूप में भाग लेंगी।
- भारत इस बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।
- बैठक में विकास के एजेंडे से संबंधित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चाएं होगी।
- यात्रा के दौरान वित्त मंत्री के उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात करने की उम्मीद है।
- इस दौरान वित्त मंत्री भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय निवेश संधि (BET) पर साइन करेंगी।
- केंद्रीय मंत्री भारत-उज्बेकिस्तान बिजनेस फोरम की चर्चा में भी भाग लेंगी जिसका आयोजन संयुक्त रूप से किया जाएगा और इसमें दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रमुख का प्रतिनिधित्व भी होगा।
- इसके अलावा सीतारमण ताशकंद में समरकंद राज्य विश्वविद्यालय और लाल बहादुर शास्त्री स्मारक का दौरा भी करेंगी।
- साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अग्रणी भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी करेंगी।
- एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जिसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक-आर्थिक परिणामों को बेहतर बनाना है।
- इसकी स्थापना ‘AIIB आर्टिकल्स ऑफ एग्रीमेंट’ (25 दिसंबर, 2015 से लागू) नामक एक बहुपक्षीय समझौते के जरिए की गई है। इसके 57 संस्थापक सदस्य थें।
- इसका हेडक्वार्टर चीन की राजधानी बीजिंग में है और जनवरी 2016 में इसका परिचालन शुरू हुआ।
- AIIB के 109 सदस्य हैं जिसमें 96 पूर्ण सदस्य और 13 संभावित सदस्य शामिल हैं।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
2. पीएम मोदी ने ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर की रात को‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में हुआ। इस समिट यानी शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ था।

लगभग 4 मिनट के भाषण में PM मोदी ने दुनिया के सुरक्षित भविष्य को लेकर भारत का पक्ष रखा।
- ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में बड़ी संख्या में विश्व भर के नेताओं ने भागीदारी की।
- इस समिट का मकसद धरती के भविष्य को आने वाले खतरों से बचाना है।
- समिट में ग्लोबल पीस, सतत विकास, क्लाइमेट चेंज, मानवाधिकार और जेंडर जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
- 2021 में UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने एक मीटिंग बुलाने की मांग की थी, जिसमें इन चुनौतियों पर चर्चा हो सके।
- ये समिट 3 साल की देरी से हो रही है।
- दरअसल, 2015 में UN ने दुनिया के खतरों को पहचानते हुए वर्ल्ड लीडर्स के सामने 17 लक्ष्य रखे थे।
- लगभग 10 साल पूरे होने को हैं इनमें से सिर्फ 17% गोल ही अचीव हो पाए हैं।
- 1970 से 2021 के बीच क्लाइमेट चेंज की वजह से 11,778 आपदाओं में 20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
- UN हर हाल में इन्हें रोकना चाहता है। एंटोनियो गुटेरेस का मानना है कि अगर दुनिया ने अभी कोई एक्शन नहीं लिया तो धरती को बचाने में देर हो जाएगी। इसलिए UN में 22 और 23 सितंबर को समिट ऑफ फ्यूचर हुआ।
- पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत के लिए ‘वन अर्थ’, ‘वन फैमिली’ और ‘वन फ्यूचर’ एक प्रतिबद्धता है। यही प्रतिबद्धता हमारे ‘वन अर्थ’, ‘वन हेल्थ’ और ‘वन सन’, ‘वन वर्ल्ड’, ‘वन ग्रिड’ जैसे पहल में भी दिखाई देता है।
3. विदेश मंत्री जयशंकर ने G4 देशों के समकक्षों से मुलाकात की : 23 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने G4 देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान भारत की ओर से यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में अर्जेंट रिफॉर्म के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को लेकर चर्चा हुई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
- इस दौरान जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा, जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की।
- G4 ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान का एक समूह है जो यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) के स्थायी सदस्य बनने के इच्छुक हैं।
- G4 देश UNSC की स्थायी सदस्यता के लिये एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।
- G4 राष्ट्र पारंपरिक रूप से उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के दौरान मिलते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के जरिए यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की स्थापना हुई थी।
- इसके पांच स्थायी सदस्य – संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और यूनाइटेड किंगडम हैं।
- सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों को दो साल के कार्यकाल के लिये चुना जाता है।
स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
4. पंजाब AAP सरकार में 5 नए मंत्री शामिल : 23 सितंबर को पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली। पहले तरुणप्रीत सिंह ने शपथ ली, जिसके बाद बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने शपथ ली है।

पंजाब सरकार में ढ़ाई साल के भीतर चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है।
- इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों के कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई।
- कैबिनेट में बदलाव के बीच आज अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है।
- पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही।
- कैबिनेट में बदलाव इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
- पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं।
- 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है।
- पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से दो अनुसूचित जाती, दो जट और एक बनिया कम्युनिटी से हैं।
- वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।
- तरूणप्रीत सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, हॉस्पिटैलिटी, उद्योग और वाणिज्य और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिया गया है।
- हरजोत सिंह बैंस को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दिया गया है।
5. पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘जगदगुरु संतश्रेष्ठ तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किया जाएगा : महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार, 23 सितंबर को पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एयरपोर्ट को अब जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी।
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहले पुणे हवाई अड्डे का नाम बदलने की सिफारिश की थी।
- सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
- संत तुकाराम सत्रहवीं शताब्दी के एक महान संत और कवि थे।
- वो भारत में लंबे समय तक चले भक्ति आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ थे।
- तुकाराम का जन्म पुणे जिले के देहू नामक गांव में हुआ था। इन्हें ‘तुकोबा’ भी कहा जाता था।
- तुकाराम को चैतन्य नामक साधु ने ‘रामकृष्ण हरि’ मंत्र का स्वप्न में उपदेश दिया था।
- वे विट्ठल यानी विष्णु के परम भक्त थे।
नियुक्ति
6. केवीएस मणियन प्रभावी फेडरल बैंक के नए CEO बने : केवीएस मणियन ने 23 सितंबर को फेडरल बैंक के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत थे।

केवीएस मणियन कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड में तकरीबन 25 सालों तक काम किया है।
- मणियन ने IIT BHU, वाराणसी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं।
- उनके पास जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंशियल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है।
- फेडरल बैंक लिमिटेड एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है। इसका मुख्यालय अलुवा, कोच्चि में है।
- बैंक की भारत के कई राज्यों में फैली 1,200 से अधिक शाखांए हैं।
- इस बैंक की वैश्विक उपस्थिति भी है। इसके अबू धाबी, कतर, कुवैत, ओमान और दुबई में भी ऑफिस हैं।
- फेडरल बैंक का 10 मिलियन से अधिक का कस्टमर बेस है। इसके 1.5 मिलियन से अधिक ग्राहक एनआरआई हैं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
24 सितंबर का इतिहास : 2014 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। ISRO के मंगलयान को मंगल ग्रह तक पहुंचने में पृथ्वी और मंगल के बीच की 466 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में करीब 10 महीने लगे थे। इसे 5 नवंबर, 2013 को PSLV-C25 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। मंगलयान ने मंगल ग्रह की सतह की विशेषताओं, आकृति विज्ञान, खनिज विज्ञान और वातावरण का अध्ययन किया।

ISRO के इस मिशन की सफलता से भारत एशिया का पहला और दुनिया का चौथा ऐसा देश बना था जिसने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में अंतरिक्ष यान पहुंचाया था।
1688 : फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बंबई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालत बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1789 : अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1861 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीखाजी कामा का जन्म।
1932 : डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
1932 : बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।
1948 : होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई थी।
1950: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का जन्म हुआ।
1965 : यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968 : दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1978 : पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 : घाना ने संविधान अपनाया।
1990 : पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
2003 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





