The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 01 जून: सी.जी. करहाडकर IGCAR के डायरेक्टर बने, पद्मश्री कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन हुआ
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- करेंट अफेयर्स सीजी करहाडकर बने आईजीसीएआर के निदेशक, पद्मश्री कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन
8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सी.जी. करहाडकर।
एनएस वेंकटेश अथाची फिनसर्व के चेयरमैन बने। BFI ने वर्ल्ड बॉक्सिंग की सदस्यता ली। वहीं, निशांत ने भारत को मेंस बॉक्सिंग में पहला कोटा दिलाया।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नियुक्ति (APPOINTMENT)
1. एनएस वेंकटेश अथाची फिनसर्व के चेयरमैन बने: 1 जून को अथाची फिनसर्व ने वित्तीय पेशेवर एनएस वेंकटेश को अध्यक्ष नियुक्त किया। वेंकटेश इससे पहले एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO थे।

एनएस वेंकटेश AMFI के ‘म्यूचुअल फंड्स सही है’ कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं।
- एनएस वेंकटेश 2017 से 2023 तक AMFI के CEO थे।
- इससे पहले वे लक्ष्मी विलास बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे।
- वेंकटेश IDBI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रह चुके हैं।
- एनएस वेंकटेश के पास फाइनेंस सेक्टर में 40 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है।
- अथाची फिनसर्व इन्वेस्टर्स को म्यूचुअल फंड, इक्विटी जैसे इन्वेस्टमेंट के लिए प्लानिंग की सुविधा देता है।
2. सी.जी. करहाडकर IGCAR के डायरेक्टर बने: 31 मई को चंद्रशेखर गौरीनाथ करहाडकर ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कलपक्कम के नए डायरेक्टर के रूप में पदभार संभाला। उन्हें बी. वेंकटरमण की जगह नियुक्त किया गया, जो हाल ही में रिटायर्ड हुए थे।

बी. वेंकटरमण (बाएं) से चार्ज लेते हुए चंद्रशेखर गौरीनाथ करहाडकर (दाएं)।
- इससे पहले चंद्रशेखर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई के रिएक्टर ग्रुप के डायरेक्टर थे।
- वे 1988 में BARC के रिएक्टर ग्रुप के रिएक्टर ऑपरेशन डिवीजन में शामिल हुए थे।
- उन्होंने BARC में 36 सालों तक विभिन्न पदों पर काम किया है।
- चंद्रशेखर के नेतृत्व में देश में पहली बार CIRUS जैसे बड़े रिएक्टर को बंद करने की योजना तैयार की गई थी।
- चंद्रशेखर ने BARC ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी के 31वें बैच से ग्रेजुएशन किया था।
निधन (OBITUARY)
3. कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन: 1 जून को ओडिशा के क्योंझर के मशहूर कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 2023 में उन्हें रॉड की कठपुतली की कला को जीवित रखने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री सम्मान लेते हुए मगुनी चरण कुआंर।
- 2012 में मगुनी चरण कुआंर को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 2004 में उन्हें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
- मगुनी को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी से कवि सम्राट उपेंद्र भांजा सम्मान भी मिला था।
- वे एक्टर, पेंटर, लेखक, मिट्टी के मूर्तिकार और लकड़ी के नक्काशीकार भी हैं।
- 15 साल की उम्र में उन्होंने प्रशिक्षक मकरध्वज के साथ कठपुतली कला सीखना शुरू किया था।
- उन्होंने नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुवाहटी, मेघालय, बेंगलुरु समेत कई शहरों में कला प्रदर्शन किया था।
- मगुनी चरण कुआंर का जन्म 12 फरवरी 1937 ओडिशा में हुआ था।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. BFI ने वर्ल्ड बॉक्सिंग की सदस्यता ली: 31 मई को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने वर्ल्ड मुक्केबाजी की सदस्यता ले ली। यह फैसला इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) की चेतावनी के बाद लिया गया है।

BFI के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने कहा कि मुक्केबाजी का ओलिंपिक दर्जा बरकरार रहना खेल के लिए जरूरी है, लिहाजा हम वर्ल्ड बॉक्सिंग से जुड़कर खुश हैं।
- IOC ने कहा था कि अगर भारतीय महासंघ इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) से जुड़ा रहा, तो 2028 के लॉस एंजिलिस ओलिंपिक से इस खेल को हटाया जा सकता है।
- BFI अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि महासंघ ने खुद को निलंबित IBA से अलग नहीं किया है।
- कमेटी ने 2019 में फाइनेंस और प्रशासन संबंधी मसलों के कारण IBA की मान्यता रद्द कर दी थी।
- वर्ल्ड बॉक्सिंग का गठन अप्रैल 2023 में किया गया।
- इसके अध्यक्ष IBA अध्यक्ष पद के पूर्व दावेदार बोरिस वान डेर वोर्स्ट हैं।
- 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलिंपिक में बॉक्सिंग के इवेंट IOC की देखरेख में आयोजित होंगे।
- इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स का हिस्सा नहीं होगा।
5. निशांत ने भारत को मेंस बॉक्सिंग में पहला कोटा दिलाया: 31 मई को निशांत देव ने बैंकॉक में चल रहे मुक्केबाजी ओलिंपिक क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलिंपिक गेम्स का टिकट हासिल कर लिया। वे पेरिस में होने वाले गेम्स का कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय मेंस बॉक्सर बन गए है।

ओलिंपिक टिकट के साथ निशांत देव।
- निशांत के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम पेरिस ओलिंपिक का 61वां कोटा हासिल किया।
- इस बार उन्होंने 71 किग्रा वेट कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को 5-0 से हराया।
- वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट निशांत पिछले क्वालिफायर्स में मामूली अंतर से कोटा हासिल करने से चूक गए थे।
- भारत ने इस तरह से मुक्केबाजी में ओलिंपिक के लिए चौथा कोटा स्थान हासिल किया।
- निशांत से पहले महिला मुक्केबाज निखत जरीन (50 किग्रा) में कोटा जीता था।
- प्रीत पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) भी कोटा हासिल कर चुकी हैं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
01 जून का इतिहास: 1869 में आज के दिन ही महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन को साइंटिफिक करियर का पहला पेटेंट मिला था। यह पेटेंट इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर के लिए दिया गया था। इस समय एडिसन की उम्र महज 22 साल थी।

18 अक्टूबर 1931 को जब एडिसन का निधन हुआ, तब उनके नाम 1093 पेटेंट रजिस्टर्ड थे।
- 2006 में चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रांत के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिन्ह मिले थे।
- 2005 में अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की थी।
- 1996 में एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने थे।
- 1980 केबल न्यूज नेटवर्क (CNN) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया था।
- 1964 में नया पैसा से ‘नया’ शब्द हटाकर पैसा कहा जाने लगा था।
- 1929 में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस दत्त का जन्म हुआ था।
- 1819 में बंगाल में सेरमपुर कॉलेज की स्थापना हुई थी।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





